पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो माह से पानी संकट, वार्ड दो तीन के लोगों ने लगाया जाम

दो माह से पानी संकट, वार्ड दो-तीन के लोगों ने लगाया जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के वार्ड नंबर 2, 3 के लोगों ने पानी समस्या को लेकर जल घर के सामने जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया। जाम की सूचना पाकर एएसआई रोहताश कुमार मौके पर पहुंचे ओर उन्होंने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई।

लोगों का आरोप था कि पिछले दो माह से पानी न आने से उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी के इस मौसम में पानी के लिए हाथों में बर्तन लेकर दर दर भटक रहे है। लेकिन उन्हें कही भी पानी नहीं मिल रहा। वह जन स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलकर बार बार पानी की समस्या के समाधान की गुहार लगा चुके है। लोगों ने कहा कि पानी आने का कोई निश्चित समय भी नहीं है। कभी पानी की सप्लाई रात को दी जाती है। इससे लोगों को पानी आने का कोई पता ही नहीं चलता।

नया बोर लगाया गया है उसको भी ज्यादा नहीं चलाया जाता। गर्मी के इस मौसम में पानी न होने से उन्हें पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। लगभग एक घंटे तक लगे इस जाम में वाहनों की लंबी क तारें लग गई। जाम की सूचना पाकर एएसआई रोहताश कुमार मौके पर पहुंचे व समस्या का हल करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इससे लोगों ने जाम खोल दिया साथ ही लोगों ने चेतावनी दी। अगर पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर से सड़क जाम करने को विवश होंगे।

राजौंद | लोगों को समझाते हुए एएसआई रोहताश कुमार।

खबरें और भी हैं...