स्वयं सेविकाओं ने कन्या कॉलेज में किया श्रमदान
राजौंद | अमरनाथ भगत जयराम कन्या महाविद्यालय सेरधा में सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत समर इंटरशिप कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रांगण की सफाई की। स्वयं सेवकों ने कॉलेज प्रांगण की सफाई के साथ साथ पेड़ पौधों की गुड़ाई व सिंचाई की। नोडल अधिकारी सुमनलता ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत समर इंटर शिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण की सफाई की। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुशीला आर्य ने बताया कि स्वच्छता अभियान से न केवल आसपास के क्षेत्र की सफाई होती है बल्कि वातावरण भी शुद्ध होता है। इस दौरान पूजा, मंजू, मनीषा, दीपशिखा, आरजू, पिंकी ने भाग लिया।