पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्ड 12 में गंदगी से अटे नाले, लोगों में रोष

वार्ड 12 में गंदगी से अटे नाले, लोगों में रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | वार्ड नंबर 12 में नालों की सफाई न होने से वार्डवासियों में रोष। वार्ड वासियों ने बताया कि नाले गंदगी से अटे पड़े है। पानी निकासी न होने के कारण गंदा पानी उनके घरों के सामने खड़ा रहता है। जिससे बीमारी फैलने खतरा बना रहता है। वार्ड वासी राजेश कुमार, रामकुमार सेक्रटरी, सुखदेव, दीपक व राजेश ने बताया कि इसी वार्ड से पार्षद उप चेयरमैन है फिर भी वार्ड में कोई विकास नहीं हो रहा।

गली में पानी निकासी न होने के कारण पानी घरों के सामने खड़ा है। वह इस बारे में वह पार्षद व विभाग को कई बार अवगत करवा चुके है। लोगों ने मांग की कि गली में पानी निकासी की उचित व्यवस्था करवाई जाए ताकि उन्हें गंदे पानी से निजात मिल सके।

खबरें और भी हैं...