नगरपालिका सफाई कर्मचारी का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। धरने में ब्लाक प्रधान संजीव ने बताया कि 23 व 24 मई को राज्य कमेटी के आह्वान पर सफाई कर्मचारी सूर्य निकलने से पहले सांसद, मंत्री और विधायकों के घरों के बाहर शंख बजाकर जाएंगे। ताकि उनकी आवाज कानों तक पहुंच सके। 25 मई को नगर निगम में 11, नगर परिषद में 5 और नगरपालिका में 2 कर्मचारी 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठेंगे। लंबे समय से संघ सरकार को आगाह कर रहा है कि चुनावी घोषणा पत्र में किये वायदे पूरे किए जाएं। इस दौरान बबली, बीना, रोहताश, प्रेम, सूबे सिंह, संजय कु मार, सोनू, किताब सिंह व नरेश मौजूद रहे।