राजपुर | नगर के कुशवाह समाज धर्मशाला प्रांगण में चल रही पांच दिनी नर्मदा पुराण कथा के दूसरे दिन नर्मदा मैया के महत्व की कथा सुनाई। कथा वाचक पंडित पियूष शर्मा ने कथा सुनाते हुए कहा आप बहुत सौभाग्यशाली हो आपके गांव से 16 किमी दूरी पर मां नर्मदा बहती हैं। मां नर्मदा में नहाने से सारे पाप कट जाते हैं। मां नर्मदा की सेवा करने से सात जन्मों के किए हुए पाप मुक्त हो जाते हैं। नर्मदा अमरकंटक से एक छोटी सी जलधारा से निकलती है। उसके बाद आगे चलके बड़ा स्वरूप धारण करती हैं। जो आप लोगों को सामने हैं। पंडित ने बताया भी कि दुनिया के उद्धार के लिए मां नर्मदा को बचाना होगा। ये तभी संभव है जबकि हम मां नर्मदा की सफाई का पूरा ख्याल रखें।
कथा के बाद मां नर्मदा पुराण की महाआरती की गई। साथ ही महाप्रसादी बांटी गई। इस दौरान कथा स्थल पर पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
नर्मदा पुराण कथा सुनते श्रद्धालु।