पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजपुर मंडी में प्याज खरीदी शुरू

राजपुर मंडी में प्याज खरीदी शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्याज खरीदी के दौरान उपस्थित मंडी पदाधिकारी व व्यापारी।

राजपुर। नगर में मिर्ची मंडी में गुरुवार को भावांतर भुगतान योजना के तहत प्याज खरीदी शुरू की गई है। मंडी अध्यक्ष भागीरथ पाटीदार ने बताया यह जिले की पहली मंडी है। जहां पर भावंतर भुगतान योजना के तहत प्याज खरीदी की जा रही है। उधर किसानों को कम भाव मिलने से कुछ किसान अपना माल भी वापस ले गए। किसानों ने बताया लागत मूल्य भी नहीं आ रहा है। किसान दिनेश गोपाल मुंडला ने करीब 4 एकड़ भूमि में प्याज लगाया था। इसमें उन्हें 1.50 लाख रुपए लागत आई। जबकि यहां तीन रुपए किलो के भाव में प्याज खरीदी गई है। इस भाव में लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है। मंडी अध्यक्ष ने बताया सरकार भावंतर योजना के तहत किसानों के अकाउंट में पेमेंट डालेगी। किसानों को कम भाव मिलने से किसान मायूस दिखे। मंडी में जय जल देव फार्म कंपनी के द्वारा प्याज खरीदी सबसे ज्यादा की गई। जबकि मंडी में करीब 4000 क्विंटल प्याज की आवक रही। प्याज खरीदी में मंडी उपाध्यक्ष रमेश नायक, किसान संघ तहसील अध्यक्ष मंसाराम पंचोली सहित मंडी स्टाफ उपस्थित रहा।

खबरें और भी हैं...