सफाईकर्मी इस तरह से नालियों में घुसकर सफाई कार्य रहे कर।
ये है जिले में अन्य नगर परिषदों की स्थिति
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अरबन अफेयर गबरमेंट ऑफ इंडिया के माध्यम से वेबसाइड पर जारी परिणाम के हिसाब से देश के 4.41 हजार शहरों में पानसेमल नप 794वें स्थान के साथ जिले में प्रथम स्थान पर व पलसूद 860वें व जिले में दूसरे स्थान पर है। वहीं बड़वानी 924वें स्थान पर, सेंधवा 965वें स्थान पर है। राजपुर 1058वें स्थान पर व अंजड़ 1549 वें व जिले में पांचवें स्थान पर है।
रोजाना डोर टू डोर पहुंच रहा कचरा वाहन
नगर के सभी वार्डों में नगर परिषद के चारों डोर टू डोर कचरा वाहन व एक मिनी ट्रैक्टर ट्राली व दो बड़े ट्रैक्टर ट्राली पहुंचकर लोगों के घरों और दुकानों का कचरा एकत्र कर रहे हैं। इससे लोगों को सुविधा हुई है। कचरा वाहन घरों तक आने से अब लोगों को कचरा फेंकने नहीं जाना पड़ा। सभी लोग डस्टबिन में कचरा एकत्र कर रखते हैं और कचरा वाहन आने पर डस्टबिन का कचरा वाहन में डाल देते हैं।
फैक्ट फाइल
54 सफाईकर्मी
04 कचरा वाहन
01 मिनी ट्रैक्टर
02 ट्रैक्टर ट्राली
03 टाइम हुई सफाई
15 वार्ड
865 वां स्थान सर्वेक्षण में
कई स्थानों पर लगाए डस्टबिन
नगर परिषद के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर 50 से ज्यादा डस्टबिन भी लगाए हैं। इससे अब सार्वजनिक स्थानों पर लोग कचरा सड़कों पर फेंकने की वजाय डस्टबिन में डालने लगे हैं। इससे नगर की सफाई व्यवस्था पर काफी प्रभाव पड़ा। इससे पहले जहां-जहां लोग कचरा फेंक देते थे। इससे गंदगी बनी रहती थी।