कार्यशैली के कारण चर्चा में रहे तेजस्वी नायक
तेजतर्रार कार्यशैली के कारण नायक अकसर चर्चा में रहे। जानकारी अनुसार पिछले साल किसानों की समस्याओं को लेकर राजपुर विधायक बाला बच्चन व रमेश पटेल सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्टर को आवेदन देने गए थे लेकिन कलेक्टर के आवेदन नहीं लेने से नाराज विधायक बच्चन ने समर्थकों के साथ कलेक्टोरेट गेट पर धरना दिया था।
तेजस्वी नायक।
कलेक्टर के तबादले से टला कमिश्नर का दौरा
इंदौर कमिश्नर राघवेंद्र सिंह गुरुवार से दो दिनी जिले के दौरे पर आने वाले थे। लेकिन कलेक्टर का तबादला होने से उनका दौरा टल गया। जानकारी मुताबिक पंचायतों में उनके भ्रमण को लेकर जिला पंचायत के कर्मचारी रूट चार्ट तैयार करने के अलावा अन्य तैयारियों में लगे थे।
जिले के 20वें कलेक्टर होंगे तोमर
25 मई 1998 को बड़वानी जिला बना था। इस बार जिले को 20 साल पूरे हो जाएंगे। खास बात यह है इन वर्षों में तेजी से कलेक्टर बदलते रहे हैं। यहीं वजह है कि तोमर जिले के 20वें कलेक्टर होंगे। पेशे से इंजीनियर (बीटेक) तोमर 2009 बैच के आईएएस है। वहीं नायक भी 2009 बैच के आईएएस थे।