पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज शहर में प्रवेश करेगी जय ज्योति जय क्रांति एकता यात्रा

आज शहर में प्रवेश करेगी जय ज्योति जय क्रांति एकता यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज शहर में प्रवेश करेगी जय ज्योति जय क्रांति एकता यात्रा

बड़वानी | राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड मध्यप्रदेश व संयुक्त माली समाज के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले के विचारों को लेकर प्रदेश के 51 जिलों में जय ज्योति जय क्रांति एकता यात्रा निकाली जा रही है, जो 16 मई को उज्जैन से शुरू हुई। यात्रा रविवार को शहर में प्रवेश करेगी। माली समाज के महेंद्र भाटी ने बताया यात्रा सुबह आलीराजपुर से शुरू होकर नानपुर, कुक्षी होते हुए दोपहर 12 बजे बड़वानी पहुंचेगी। यात्रा का माली मोहल्ले में स्वागत किया जाएगा। इस दौरान माली समाज के सभी लोग मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...