राजपुर | नगर में जनपद पंचायत के सामने रोजगार सहायक निमयितिकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। रोजगार सहायक जीतू सोनी ने बताया कि हमको मुख्यमंत्री के द्वारा परमानेंट करने का कहा गया था। लेकिन अभी तक नियमित नहीं किया गया है। इस बात को लेकर जनपद पंचायत के सामने धरने पर बैठे हैं। जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी। जब तक हमारा धरना जारी रहेगा। वहीं धरना स्थल पर रोजगार सहायकों ने नारेबाजी की।