मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने कहा है कि गरीबों को अब बीमारी के इलाज के लिए अपनी खेत अथवा मकान बेचने की जरूरत नहीं होगी। केन्द्र सरकार न गरीब परिवार के बीमार लोगों की सहायता के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। छत्तीसगढ़ के 37 लाख गरीब परिवारों को इसका फायदा मिलेगा।
डाॅ. सिंह विकास यात्रा के अंतर्गत शनिवार को राजपुर में आयोजित आम सभा को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि आम जनता को इन कामों की जानकारी देने और विकास कार्यों को और गति प्रदान करने के लिए हमने विकास यात्रा निकाली विकास की इस यात्रा में हमें जनता का अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन मिल रहा है। जनता दरबार में किए गए कामों का हिसाब दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकास के लिए 149 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के अंतर्गत लगभग 32 हजार लोगों को 3 करोड़ 80 लाख रुपए की सामग्री वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
यहां भी कांग्रेस पर बरसे
विकास यात्रा के दौरान राजपुर की सभा मेंे मुख्यमंत्री ने कोई घोषणा तो नहीं कि लेकिन कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ विरोध की राजनीति करती है। इसी के चलते 15 साल से वह विरोध में ही बैठने का काम कर रही है। कभी आतंक के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ी। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि गरीबी हटाओ लेकिन गरीबों की चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि साठ साल मेंे इंदिरा आवास योजना के तहत तीन लाख से ज्यादा मकान नहीं बन पाए हमने साल भर में बलरामपुर जिले में 28 हजार आवास बना दिए। शाम करीब साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से सभा स्थल के पास बने हेलीपैड पहंुचे। वे एक घंटे तक सभा मेंे रहे।
करोड़ों के कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण
सभा में मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने 104 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास एवं 50 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने कई हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं की राशि का चेक एवं स्मार्ट कार्ड वितरित किया।