गोमाता में 33 कोटि देवी देवताओं को होता है वास
राजपुर | नगर में चल रही संगीतमय परचरी पुराण कथा में कथा वाचक जीवनलता खेड़े ने कथा सुनाते हुए कहा कि हिंदू समाज के लिए गोमाता पूजनीय हैं। गोमाता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। इससे हर हिंदू गाय व आस्था से भी जुड़ा हुआ है। सिंगाजी परचरी पुराण के तीसरे दिन कथा वाचक खेड़े ने उपस्थित महिला श्रद्धालुओं से प्रतिदिन घर पे बनने वाली पहली रोटी गाय के लिए रखने की बात कही। संत सिंगाजी धर्म जागरण समिति के तत्वाधान में कबीर नगर में चल रही परचरी पुराण कथा को सुनने के लिए राजपुर सहित आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।