आशिक अली जीत दर्ज कर बने सदर
राजपुर | नगर में सुन्नत मुस्लिम समाज सदर का चुनाव हुआ। इसमें 116 वोटों से आशिक अली ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आशु शेख को चुनाव में हराया है। जानकारी के अनुसार यह चुनाव जिला मुस्लिम कमेटी बड़वानी के सदस्यों के माध्यम से पूरा कराया गया। आशिक अली बाबा दूसरी बार समाज के सदर बने है। चुनाव परिणाम आे के दौरान हाजी रफीक भाई, आरिफ भाई, हाजी अफजल खान, अब्दुल सत्तार, चांद खां सहित समाज के लोग मौजूद थे।