पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एकजुट होकर करें चुनाव की तैयारी: बाला बच्चन

एकजुट होकर करें चुनाव की तैयारी: बाला बच्चन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलसूद। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व राजपुर विधायक बाला बच्चन शुक्रवार दोपहर 12 बजे पलसूद पहुंचे। उनका बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां से पैदल रैली के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कहार धर्मशाला पहुंचे। यहां भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां बच्चन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सेक्टर, मंडल और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचकर भाजपा सरकार की किसान, आदिवासी, दलित और शिक्षित बेरोजगार विरोधी नीति से मतदाताओं को अवगत कराएं। सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा कि लगातार कांग्रेस की हार और घटते मतों को लेकर पीसीसी द्वारा आकलन किया जा रहा है। नवंबर 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव में स्थानीय जीतने वाले प्रत्याशी को ही उतारा जाएगा।

बैठक को प्रदेश कांग्रेस सचिव चंद्रभागा किराडे, महिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष झुनाबाई जाधव, जगदीश जायसवाल, राजेंद्र सोनी, सरदार चौहान, डाया वर्मा, प्यार सिंह दरबार ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक बाला बच्चन।

खबरें और भी हैं...