पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां नर्मदा के कण कण में हैं शिव का वास

मां नर्मदा के कण-कण में हैं शिव का वास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां नर्मदा के कण-कण में हैं शिव का वास

राजपुर |
नगर के कुशवाह समाज धर्मशाला प्रांगण में चल रही पांच दिनी नर्मदा पुराण कथा के तीसरे दिन नर्मदा मैया के उद्भव की सुनाई। कथा वाचक पंडित पियूष शर्मा ने कथा सुनाते हुए कहा मां नर्मदा का उद्भव संसार के कल्याण के लिए हुआ है। मां नर्मदा में स्नान करने मात्र से सारे पाप कट जाते हैं। मां नर्मदा की सेवा करने से सात जन्मों के किए हुए पाप मुक्त हो जाते हैं। नर्मदा मैया के कंड़-कंड़ में भगवान शिव का अंश है। नर्मदा के हर कंकड़ में भगवान शिव वास करते हैं। ऐसी पवित्र मां स्वरूप नर्मदा को आज लोग दूषित कर रहे हैं। मां के दर्शन करने व नर्मदा के पवित्र जल से स्नान करने वालों को कभी कष्ट नहीं होते हैं। कथा के दौरान भजन हुए। इन पर उपस्थित महिला श्रद्धालुओं ने डांस किया।

कथा के दौरान पंडित ने जल के महत्व को भी बताया। उन्होंने कहा जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हम कितने भी आधुनिक हो जाएं। लेकिन जल नहीं बना सकते। जल प्रकृति का हम पृथ्वी वासियों के लिए एक अनमोल उपहार हैं। हमें जल के महत्व को समझना होगा। साथ ही जल के व्यर्थ व्यय को भी रोकना होगा। ताकि हमारी आने वाली पीढिय़ां भी जल स्वरूपी अमृत का इसी प्रकार आनंद ले सकें। जैसे की हम ले रहे हैं। उन्होंने कहा किसी प्यासे को पानी पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। पानी के लिए किसी को मना नहीं करना चाहिए। इंसानों के साथ ही हमें पशु, पक्षियों के लिए भी जल का प्रबंध करना चाहिए। ताकि गर्मी में उन्हें भी प्यास बुझाने के लिए पानी मिल सके। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं। कथा के बाद नर्मदा पुराण की आरती की गई। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण हुआ।

खबरें और भी हैं...