नगर में दशहरा महाजन समाज के आराध्य देव भगवान हाटकेश्वर देव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को समाज की धर्मशाला में यज्ञशाला का भूमिपूजन किया गया। ओंकारेश्वर से आए आचार्य श्रीकांत जोशी ने यज्ञशाला का भूमिपूजन व ध्वजारोहण कार्यक्रम किया। भूमिपूजन कार्यक्रम सुबह से शुरू होकर शाम तक चला। मंदिर में कलश यात्रा का समापन कर यहां कलशों का पूजन किया जाएगा। इस दौरान सुबह से बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। समाज अध्यक्ष हुकुमचंद्र गुप्ता ने बताया भगवान हाटकेश्वर के नवनिर्मित मंदिर की 6दिनी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन 20जून से शुरू होगा। जोकि 25 जून तक चलेगा।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। जोकि पलसूद रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से निकाली जाएगी। शाम 4बजे से शुरू होने वाली कलश यात्रा में समाज के 501 जोड़े सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा में शामिल होंगे।जोकि नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। जगह-जगह कलश यात्रा का समाजजन स्वागत करेंगे। कार्यक्रम में का भूमि पूजन समाज के राम किशन गुप्ता व उनकी प|ी सुधा गुप्ता ने किया। इस दौरान महिला संगठन जिला अध्यक्ष संगीता मंडलोई, महिला संगठन नगर अध्यक्ष रेखा गुप्ता, कुशवाहा समाज पूर्व अध्यक्ष बिशन पटेल, राजाराम कुशवाहा, महेश बर्मन, कमलेश गुप्ता, मुकेश सराफ, कुंदन गुप्ता, बंटू गुप्ता सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे।
दशहरा महाजन समाज ने बनवाया आराध्य देव भगवान हाटकेश्वर का मंदिर, पहले दिन निकलेगी कलश यात्रा
यज्ञशाला के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित समाजजन।
पहले 5 दिनी यज्ञ होगा
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दूसरे दिन से पांच दिनी यज्ञ होगा। यज्ञ में रोजाना 51जोड़े शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां डालेंगे। वहीं कार्यक्रम के आखिरी दिन भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल होकर भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे। दशहरा महाजन समाज के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने बताया आराध्य देव भगवान हाटकेश्वर का जिले में बनने वाला यह पहला मंदिर है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दशहरा सहाजन समाज के मध्यप्रदेश से सभी जिलों से समाजजन को आमंत्रित किया जाएगा। बड़ी संख्या में प्रदेशभर से समाजजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।