राजपुर | भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को आवेदन देकर ग्राम सिनगुन में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे रोड ऊंचा होने से किसानों के खेतों में बैलगाड़ी नहीं पहुंच पाने की समस्या बताई। साथ ही बताया कि सिनुगन, खजूरी, लिंबई, मोरानी गांव में रोड बनाए जा रहे हैं। रोड ऊंचा होने से इससे किसानों के खेतों में बैलगाड़ी व ट्रैक्टर जाने के लिए घाट नहीं बनाए हैं। किसानों को परेशानी हो रही है। तहसीलदार ने आवेदन विभाग तक पहुंचाकर निराकरण कराने की बात कही।