- Hindi News
- National
- रिवाल्वर व बंदूक के दम पर खेत पर कब्जा, छह फायर किए, पैर में गोली लगने से एक
रिवाल्वर व बंदूक के दम पर खेत पर कब्जा, छह फायर किए, पैर में गोली लगने से एक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
रिटायर सब इंस्पेक्टर के बेटे ने साथियों के साथ गुंडागर्दी करते हुए हवा में बंदूक और रिवाल्वर लहराकर खेत पर कब्जा किया। दहशत फैलाने के लिए आरोपी ग्वालियर से दो वाहनों में भरकर हथियार सहित बुरहानपुर आए थे। मंगलवार सुबह खेत पर पहुंचे और छह फायर भी किए विरोध करने वाले किसान के बेटे को गोली मारी जो कि पैर में लगी। इसके बाद पथराव व मारपीट हुई जिसमें गुंडागर्दी करने वाले दो युवक घायल हो गए। मुख्यालय से सटे सारोला के हनुमतखेड़ा में जैसे ही गोलियां की अावाज आई ग्रामीण घबरा गए। डायल 100 और शिकारपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने छह आरोपियों को वाहन और हथियारों सहित हिरासत में ले लिया। जबकि छह आरोपी वाहन में बैठकर अमरावती रोड तरफ भागे जिन्हें खकनार के पास पुलिस ने हिरासत में लिया। शिकारपुरा पुलिस ने 12 आरोपियों पर धारा 307 (हत्या का प्रयास ) और बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। मामला 38 साल पहले खरीदी गई जमीन विवाद का है।
जानकारी अनुसार 1980-82 में बुरहानपुर में सब इंस्पेक्टर रहे गजेंद्रसिंह बैस (78) हाल मुकाम ग्वालियर ने खेती के लिए जमीन खरीदी थी। राजपुरा मोहल्ला के इदरीस मीर को खेती करने के लिए बंटाई पर दी थी। फिर उनका तबादला और गया कुछ साल बाद रिटायर हो गए। इस बीच इदरीस मीर ने जमीन अपने नाम करा ली थी। कुछ साल बाद उनका निधन हो गया।