पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किट से पानी की जांच का तरीका बताया

किट से पानी की जांच का तरीका बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किट से पानी की जांच का तरीका बताया

बड़वानी | राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल गुणवत्ता व निगरानी कार्यक्रम के तहत बुधवार को पीएचई अमले ने शुद्ध पेयजल के लिए जागरूक किया। उन्होंने रेहगून, सिलावद, पाटी परियोजना कार्यालय में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दूषित पानी के दुष्परिणाम बताए। साथ ही पेयजल स्रोत के पानी की जांच के लिए फिल्ड टेस्ट किट के प्रयोग का तरीका बताया। विकासखंड समन्वयक जगदीश चौहान, विजय पटेल, परियोजना अधिकारी कविता चौहान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।

सीएमओ डूडवे ने संभाला पदभार

बड़वानी | नगरपालिका सीएमओ राजेंद्र मिश्रा का तबादला आदेश बुधवार को आया। इसके बाद शाम को सीएमओ कुशलसिंह डुडवे ने पदभार ग्रहण किया। मिश्रा का तबादला नगरपालिका अलीराजपुर हुआ है। जबकि डुडवे महेश्वर नगर परिषद से ट्रांसफर होकर यहां आए हैं। डुडवे नपा के 37वें सीएमओ होंगे।

छोटा बड़दा में 20 मई को लगेगा युवा शिविर

बड़वानी | नर्मदा बचाओ आंदोलन के माध्यम से 20मई को ग्राम छोटा बड़दा में युवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। नबआं के कार्यकर्ता आशीष मंडलोई की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लगने वाले शिविर में तीन सत्र में उद्वबोधन दिए जाएंगे। इसमें नबआं नेत्री मेधा पाटकर सहित चिन्यम मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उद्वबोधन देंगे।

खबरें और भी हैं...