पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्मदा माई के दर्शन मात्र से धुल जाते हैं सारे पाप

नर्मदा माई के दर्शन मात्र से धुल जाते हैं सारे पाप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुर | नगर के कुशवाह समाज धर्मशाला प्रांगण में बुधवार से पांच दिनी नर्मदा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ है। आयोजन के पहले दिन नगर में कलश यात्रा निकाली। यात्रा कथा स्थल कुशवाह समाज धर्मशाला प्रांगण में पहुंची। यहां कलशों का पूजन किया गया। इससे पहले यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में बालिकाएं व महिलाएं 51 कलश सिर पर धारण करके शामिल हुई। आयोजनकर्ताओं ने बताया कथा रोजाना दोपहर 12 से शुरू होकर 4 बजे तक चलेगी। कथा में पहले दिन कथा वाचक ने नर्मदा उत्पत्ति की कथा सुनाई। उन्होंने बताया नर्मदा माई के दर्शन मात्र से सारे पाप धुल जाते हैं।

कथा स्थल पर एकत्र श्रद्धालुजन।

खबरें और भी हैं...