पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खून की कमी दूर करने को राशन दुकानों पर आयरनयुक्त नमक

खून की कमी दूर करने को राशन दुकानों पर आयरनयुक्त नमक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खून की कमी दूर करने को राशन दुकानों पर आयरनयुक्त नमक

बड़वानी |
जिले में एनीमिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयास जारी है। अब इस समस्या से निपटने के लिए शासन ने नया प्रयास शुरू किया है। शासन ने राशन दुकानों पर बंटने वाले नमक में बदलाव किया है। अब आयोडीन के साथ आयरनयुक्त नमक राशन उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। ये व्यवस्था शासन ने बड़वानी सहित आलीराजपुर के लिए शुरू की है। जानकारी के अनुसार जिले में 40 फीसदी गर्भवती, 20 फीसदी किशोरी और 20 से 25 फीसदी बच्चे एनीमिया के शिकार हो रहे हैं।

राशन दुकानों पर पहले जो नमक का वितरण किया जाता था, उसमें केवल आयोडीन की मात्रा रहती थी। अब इसमें आयोडीन के साथ आयरनयुक्त बनाया गया है। इसके उपयोग के खून की कमी वाले लोगों को फायदा होगा। इस माह जारी हुए राशन आवंटन में इसे शामिल किया गया है। अब इस नमक का वितरण जिले में किया जाएगा। खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग अधिकारी बीके कोष्टा ने बताया शासन ने आदेश जारी किया है कि राशन दुकानों पर नए नमक का वितरण किया जाए और लोगों इसका ज्यादा उपयोग करें। इसको लेकर जागरुकता फैलाई जाए।

खबरें और भी हैं...