पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभाविप ने की विवि के खाली पदों पर शिक्षकों की भर्ती की मांग

अभाविप ने की विवि के खाली पदों पर शिक्षकों की भर्ती की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्च शिक्षामंत्री के नाम कॉलेज प्राचार्य को दिया ज्ञापन, कहा जल्द निराकरण नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

भास्कर संवाददाता | राजपुर

स्थानीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री जयभानसिंह पवैया के नाम राजपुर शासकीय कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। अभाविप ने बताया मप्र में देखा जाए तो विश्वविद्यालय परीक्षा संचालित करने के मात्र केंद्र बन कर रह गए हैं।

विश्वविद्यालय में मूल्यांकन में पारदर्शिता, स्पष्टता का अभाव है। एक तरफ सरकार अच्छी और गुणवत्तायुक्त शिक्षा की बात करती है। वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ की कमी से विवि ने प्रवेश परीक्षा और परिणाम समय पर घोषित नहीं किए जा रहे हैं। मप्र में देवी अहिल्या विवि इंदौर में शैक्षणिक पद स्वीकृत 399 पद हैं। इसमें से 209 पर शिक्षक कार्यरत हैं। गैर शैक्षणिक स्वीकृत 958 पद हैं। इसमें से कार्यरत 529 पद ही हैं। वर्तमान में विश्वविद्यालय की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विवि में रिक्त पदों की पूर्ति की जाए। ताकि विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा और परिणाम अच्छे आ सकें। साथ ही अभाविप के नगर अध्यक्ष आकाश सोनी ने बताया विवि में पुनः मूल्यांकन की एक स्थाई नीति बनाई जाए। प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और जो पूर्व में नियम था वहीं लागू किया जाए। प्रदेश के सभी शासकीय कॉलेजों में स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति की जाए। साथ ही स्थाई खेल निर्देशक की नियुक्ति करने की मांग की है। अभाविप सदस्यों ने बताया समय पर मांगों का निराकरण नहीं किया तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष मोहीनी कुशवाह, सचिव विकास सोलंकी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...