ऋषभचंद्रजी सहित मुनि मंडल का अालीराजपुर में मंगल प्रवेश
आचार्यश्री ऋषभचंदसूरीश्वरजी, मुनि रजतचंद्रविजय, मुनि पुष्पेंद्रविजय, मुनि निलेशचंद्रविजय, मुनि प्रितीयशचंद्रविजय, मुनि रुपेंद्रविजय एवं मुनि जिनचंद्रविजय आदि जैन मुनि मंडल का आलीराजपुर में रविवार को मंगल प्रवेश हुआ। आचार्य एवं मुनि मंडल ने सुबह 7.30 बजे प्रवेश किया। जैन श्रीसंघ की ओर से कलश सामैया के साथ आचार्य की अगवानी की। 9 बजे शीतल कलेक्शन से नगर प्रवेश यात्रा शुरू हुई। आचार्य ने धर्मसभा भी की। यात्रा झंडा चौक पोस्ट आॅफिस चौराहा, एमजी रोड होते हुए जैन मंदिर पहुंची। जगह-जगह गहुली कर आचार्य की अगवानी समाजजन ने की। स्थानीय राजेंद्र उपाश्रय में आचार्य ऋषभचंद्रसूरीश्वर ने जैन समाजजनों से प्रवचन के दौरान कहा मन को बंधन से मुक्ति की और ले जाने के लिए इतना व्यस्त कर दो की वह परदोष नहीं देख सके। यदि परदोष देखने में मन लगे तो पहले स्वदोष देखों। भाव से उन कार्यों से दूर हो जाओ तो बुराई की और ले जाते है। हम अपने आप में लीन हो जाए यही मन की समाधि है।