पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैसलमेर के लाल पत्थरों से हुआ मंदिर निर्माण

जैसलमेर के लाल पत्थरों से हुआ मंदिर निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसी हनुमान मंदिर में होगी पंचमुखी हनुमान, शिव व शनि महाराज की मूर्ति स्थापना।

भास्कर संवाददाता | राजपुर

नगर के प्राचीन हनुमान मंदिर का जैसलमेर के लाल पत्थरों से जीर्णोद्धार हुआ है। मंदिर में श्री पंचमुखी हनुमानजी, शिव व शनि महाराज प्रतिमा की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित कर की जाएगी। 9दिनी प्राण प्रतिष्ठा आयोजन सोमवार से शुरू होकर 24अप्रैल तक चलेगा। महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को नगर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा बड़वानी रोड जिनिंग कॉलोनी भिलट मंदिर से प्रारंभ होगी। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचेगी। इसमें 151 कलशधारी महिलाएं शामिल होगी। इसी तरह तीसरे दिन बुधवार को स्थापित देवताओं को पूजन अग्नि स्थापना और मूर्तियों का जलाधिवास, चौथे दिन देवताओं का पूजन, रुद्र याग, हवन, विष्णु सहस्त्र पाठ व मूर्तियों का धन्याधिवास होगा। पांचवें दिन पूजन हवन व मूर्तियों का फलाधिवास इसी तरह छटे दिन हवन पूजन, श्री गणेश याग, रुद्र याग पाठ, मूर्तियों का न्यास व महर्षि उत्तम स्वामी जी महाराज का नगर आगमन होगा।

इनका विशेष स्वागत संस्कार किया जाएगा। सातवें दिन रविवार को पूजन, रुद्र याग, गणेश याग व हवन होगा। आठवें दिन मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुतियां, महाआरती व महाप्रसादी वितरण होगी। प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन मारुति मानस मंडल व समस्त नगरवासियों द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समिति सदस्य विशेष तैयारियों में जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि प्राचीन हनुमान मंदिर जैसलमेर के लाल पत्थरों से निर्मित किया जा रहा है। इसमें पूर्व से हनुमानजी व पंचमुखी हनुमानजी की प्रतिमाएं स्थापित थी। लेकिन पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा खंडित होने से नई प्रतिमा समारोह पूर्वक स्थापित की जा रही है।

खबरें और भी हैं...