पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ा हुआ था विधायक का ब्लड प्रेशर

बड़ा हुआ था विधायक का ब्लड प्रेशर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओझर | गवाघाटी पर रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें इंदौर के अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने 249 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क प्रशिक्षण कर दवाएं दी। जांच के दौरान विधायक का बीपी बढ़ा हुआ आया। आयोजन समिति के सुरेश पंडोले ने बताया शिविर का शुभारंभ राजपुर विधायक बाला बच्चन एवं कांग्रेस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह दरबार ने किया। वर्तमान में स्वास्थ्य सेवाएं खराब है। आज हर व्यक्ति को किसी न किसी प्रकार का रोग है। इस रोग की समय पर जांच कराने पर उसके रोकथाम भी की जा सकती है। शिविर के दौरान विधायक बाला बच्चन ने खुद ब्लड प्रेशर चेक कराया तो 150 निकला। सामान्य ब्लड प्रेशर 120 रहता है। वहीं कार्यवाहक जिला अध्यक्ष का ब्लड प्रेशर 138 निकला। शिविर के दौरान महिला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ सहित 20 सदस्य डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य का प्रशिक्षण किया। भारत परिहार, राजा मुजाल्दे, मदन यादव, दिनेश बमनका, प्रदीप साहू नारायण सोनी, सूफी चाचा सहित आयोजक श्री साईं सुरजनी हेल्थ एंड एजुकेशन सोसायटी के सदस्य मौजूद रहे। पानी व टेंट व अन्य सुविधा राजा मुजाल्दे ने की।

खबरें और भी हैं...