कालका रोड पर नजदीक ओवर ब्रिज के पास एक केमिस्ट की दुकान में सेहत विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कैप्सूल व दवाइयां बरामद की हैं, इस पर आरोप है कि वह अपनी दुकान पर बिना बिल के ही दवाई की खरीद ब्रिक्री करता है। सिविल सर्जन पटियाला डॉ. हरीश मल्होत्रा के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर अमनदीप वर्मा व उनकी टीम ने सूचना के आधार उक्त दुकान पर छापेमारी की। टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि वह पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के सुपुर्द करेंगे। ड्रग इंस्पेक्टर के अनुसार मामले की जांच चल रही है। इसके बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी।