पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्र बलजिंदर की भाखड़ा नहर में नहाते समय मौत

छात्र बलजिंदर की भाखड़ा नहर में नहाते समय मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाना| गांव गाजेवास के 11वीं के छात्र बलजिंदर सिंह की भाखड़ा नहर में नहाते समय मौत हाे गर्इ। लाश बरामद करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बलजिंदर अपने दोस्तों के साथ भाखड़ा नहर में नहाने के लिए धनेठा गया था। गौरतलब है कि 16 मई को पातड़ां में भी 10वीं के छात्र नरिंदर सिंह भी भाखड़ा नहर में साथियों के साथ नहाते समय तेज पानी के बहाव में बह गया था।

लोन कराने के नाम पर ठगी, जीजा-साला नामजद

राजपुरा| थाना सिटी पुलिस को रामचंद निवासी पटेल कॉलोनी ने शिकायत दी कि आरोपी राजेश पाल निवासी आनंदनगर, राकेश पाल निवासी आनंद नगर भादसों रोड ने उसे 20 लाख रुपए लोन कराने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपया ले लिया। बाद में न आरोपी ने लोन कराया और न पैसे लौटाए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। रामचंद्र ने बताया कि आरोपी जीजा और साला हैं।

खबरें और भी हैं...