पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हादसे में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत

हादसे में जख्मी महिला की इलाज के दौरान मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब| जीटी रोड पर गांव भट्टमाजरा के नजदीक सड़क हादसे में एक जख्मी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी पहचान अल्का निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार लड़की अल्का अपने साथी राकेश के साथ बाइक से जा रहे थे। गांव भट्टमाजरा के नजदीक पहुंचे तभी एक ट्रक ने उन्हें फेट मार दी थी। हेड कांस्टेबल अमरीक सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।

गांव थूआ में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से तूड़ी जली

राजपुरा| गांव थूआ में ट्रांसफार्मर से निकाली चिंगारी की वजह से पास रखे उपले और तूड़ी के ढेर को आग लग गई। राजपुरा नगर कौंसिल के फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गांव वालों ने भी सहयोग किया। गांव के सुरजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, मलकीत सिंह, जीत सिंह, बलदेव सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले भी शार्ट सर्किट से अाग लगी थी। सभी ने सरकार से नुकसान की भरपाई करने की मांग की।

खबरें और भी हैं...