पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली से पटियाला आ रही पीआरटीसी की एसी बस ट्रैक्टर ट्राली से टकराई

दिल्ली से पटियाला आ रही पीआरटीसी की एसी बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला रोड पर अभिनंदन पैलेस के पास धर्म कांटे पर सोमवार सुबह वजन कराने के लिए फैक्टरी के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में दिल्ली से पटियाला आ रही पीआरटीसी की एसी बस टकरा गईं। हादसे में सवारियों को चोट लग गई। राहगीर ने हादसे की सूचना 108 एम्बुलेंस को दी। जख्मी सवारियों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। बताया जा रहा है कि बस शंभू टोल बैरियर पर भी दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची थी। घायलों की पटियाला के संतोष कुमार, अश्वनी, अमनदीप कौर, कपूरथला के अश्वनी कुमार, राजस्थान के राम सिंह के रूप में हुई। थाना खेड़ी गंडिया के एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि ट्राली मालिक ने कोई शिकायत नहीं दी।

खबरें और भी हैं...