छात्रा स्कूल से गायब, अज्ञात पर केस दर्ज
राजपुरा | सिटी पुलिस राजपुरा ने स्कूल से छात्रा के गायब होने पर परिजनों की शिकायत पर अनजान लोगों पर मामला दर्ज किया है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले आैर मौजूद समय में गांव धमोली में रह रहे परिजनों ने शिकायत में बताया कि बेटी घर के पास ही स्कूल में पढ़ती है। चारों बेटियां स्कूल गई थीं पर बड़ी बेटी टीचर से कुछ बात करने का कहकर गेट पर ही रुक गई। इसके बाद घर नहीं पहुंची। एएसआई जसविन्दर सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली है।