राजपुरा| सोमवार को आए आईसीएसई बोर्ड के नतीजों में राजपुरा
राजपुरा| सोमवार को आए आईसीएसई बोर्ड के नतीजों में राजपुरा के होली एंजेल्स स्कूल का नतीजा 100 प्रतिशत रहा। स्कूल के कुल 188 विद्यार्थियों ने एग्जाम दिया और 188 विद्यार्थियों ने अच्छे नंबरों से पास हुए। इन नतीजों में स्कूल के सक्षम नेत्रपाल के 96.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया। जबकि गुरमेहर कौर ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और सविताज कौर ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। इन नतीजों में स्कूल के 69 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत और 58 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में अंक लेकर पास हुए।