पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिंद्रगंज बाजार में 5.30 लाख के विकास कामों का विधायक ने लिया जायजा

महिंद्रगंज बाजार में 5.30 लाख के विकास कामों का विधायक ने लिया जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के बाजार महिन्द्र गंज एरिया मे पिछले 40 वर्षों से चली आ रही पानी की निकासी की समस्या के लिए शहर के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज की रहनुमाई में सदर थाने से लेकर शोरगीर बस्ती तक बने नाले में पाइप डलवाकर उसे सीवरेज के साथ जोड़ने का काम तेज से चल रहा है। साथ ही इस बाजार मे सदर थाने के गेट के पास बने शुलभ शौचालय का भी नवीनीकरण किया जा रहा है। इन कामों का जायजा लेने के लिए विधायक कंबोज मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कहा कि इस विकास कार्य मैन कुल लागत 5.30लाख रुपए का खर्च आ रहा है जो नगर कौंसिल राजपुरा द्वारा करवाया जा रहा है। विधायक द्वारा कार्य स्थल पर कार्य का जायजा लेने के लिये सोमवार को स्वयं पहुंचने पर महिंद्रगंज बाजार के दुकानदारों द्वारा इकट्ठे हो 40 वर्षों से पेश आ रही इस समस्या को हल करवाने के लिये विधायक का धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...