मशीन खरीदने के नाम पर 44 हजार ठगे, केस दर्ज
एसएसपी ऑफिस में 12 मई 2018 को लखनऊ के लैब केयर साइंटिफिक इंडस्ट्रीज के रिटायर्ड डायरेक्टर कैप्टन हरीश चंद्र कुमार ने शिकायत दी कि राइस टेक इंडस्ट्रीज भारत कॉलोनी के मालिक मंजीत पाल सिंह ने उससे राइस प्लांट मशीन के लिए 44 हजार रुपए एडवांस लिए थे। बाद में न तो मशीन भेजी और न पैसे लौटाए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया है।