पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्रांडेड कंपनी का माल बचने वाले दुकानदारों पर केस

ब्रांडेड कंपनी का माल बचने वाले दुकानदारों पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा| घड़ी मार्केट में 5 महीने पहले ग्राहक ने कम्पनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत की थी, उनकी कंपनी के डुप्लीकेट प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। कम्पनी अधिकारी चंद्र शेखर ने सिटी पुलिस की मदद से राजपुरा की घड़ी मार्केट स्थित लकी इलेक्ट्रॉनिक्स, चोपड़ा मोबाइल केयर और सागर टेलीकॉम पर रेड की थी। तब कंपनी के नकली प्रोडक्ट मिले थे। तीनों दुकानों पर एप्पल कम्पनी के आई फोन 4, फाइव और सिक्स की एप्पल का मार्क लगे हुए कवर, चार्जर, टच स्क्रीन, डाटा केबल जब्त की थी। तीनों दुकानदारों के खिलाफ कस्तूरबा चौकी पुलिस में शिकायत दी थी। पूरी जांच के बाद 16 मई को तीनों दुकानों के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसएचओ सिटी गुरचरण सिंह ने बताया कि दुकान मालिक लकी, जगदीश चन्द्र व दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...