कौंसिल ने मिर्च मंडी, प्रताप कॉलोनी, जंडोली रोड पर हटाए कब्जे
राजपुरा| नगर कौंसिल ने वीरवार को मिर्च मंडी, प्रताप कॉलोनी और जंडोली रोड पर कब्जे हटाने का काम किया। नगर कौंसिल की सेनेटरी विभाग की टीम के साथ ईओ चेतन कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट हरसिमरत सिंह और सिटी पुलिस मौजूद रहे। टीम ने पहले मिर्च मंडी में पशुपालक के कब्जों को हटाया। प्रताप कॉलोनी में लोगो के घरों के बाहर किए कब्जे हटाए। टीम ने प्रताप कॉलोनी में बने गुगा माड़ी मन्दिर की कच्ची दीवार को गिरा दिया। नगर कौंसिल प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। कौंसिल प्रधान नरिन्द्र शास्त्री ने बताया कि शहर की सुंदरता बरकरार रखने के लिए नाजायज कब्जों को हटाया।