पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजपुरा के पिलखनी चाैक पर 3 शाे रूम में चोरी

राजपुरा के पिलखनी चाैक पर 3 शाे रूम में चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा| पिलखनी चौराहे पर तीन ट्रांसपाेर्ट दफ्तर में छत पर लगे डेढ़ टन एसी के कंप्रेशर समेत एलसीडी, टेबल कुर्सी, इन्वर्टर, मोबाइल सेट और 50 बाेरी सीमेंट चोरी हो गया। गगन ट्रांसपाेर्ट के मालिक बलजिंदर सिंह, वाहेगुरु ट्रांसपाेर्ट के मालिक राहुल मदान, नाइस ट्रांसपाेर्ट के मालिक सरबजीत सिंह नागर, बिल्डिंग मटीरियल स्टोर के मालिक गुरतेज सिंह ने पुलिस में चोरी की शिकायत दी है। कारोबारियों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय खुद चौकीदार रखने की नसीहत दी है। सिटी थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि उनके पास बलजिंदर सिंह व राहुल मदन ने एसी कंप्रेशर चोरी होने की शिकायत दी है। पुलिस टीम का गठन कर दिया है। जल्द आरोपियों को तलाश लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...