पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टूडेंट्स ने आर्यन्स कॉलेज के खिलाफ पुलिस को दी धक्केशाही की शिकायत

स्टूडेंट्स ने आर्यन्स कॉलेज के खिलाफ पुलिस को दी धक्केशाही की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा-चंडीगढ़ रोड पर आर्यन्स कॉलेज के स्टूडेंट्स का आरोप है कि कॉलेज मैनेजमेंट उनके साथ धक्केशाही कर रही है। बाकायदा प्रेस नोट जारी कर कुछ विद्यार्थियों ने थाना सदर राजपुरा में कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत देने पहुंचे लवकेश कुमार निवासी हरियाणा, अजय कुमार निवासी हरियाणा, शुभम कुमार निवासी झारखंड और विनोद कुमार निवासी उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह आर्यन्स कॉलेज में बीबीए कर रहे हैं। कॉलेज की वेबसाइट पर चंडीगढ़ का पता लिखा देखकर यहां एडमिशन करवाई थी। इसके बाद पता चला कि यह कॉलेज चंडीगढ़ से 50 किलोमीटर दूर नेपरा गांव में है। एडमिशन के समय मैनेजमेंट ने ओरिजनल सर्टिफिकेट अपने पास रख लिए। अब कॉलेज छोड़ने की बात कर मैनेजमेंट से डॉक्यूमेंट्स वापस मागंते हैं तो मैनेजमेंट धक्केशाही पर उतर आई है। मैनेजमेंट सभी समेस्टरों की फीस भरने के बाद ही सर्टिफिकेट वापस देने की बात कर रही है। विद्यार्थी विनोद कुमार ने तो कॉलेज मैनेजमेंट पर यह आरोप लगाया है कि मैनेजमेंट कॉलेज के पुराने विद्यार्थियों से सांठगांठ कर नए स्टूडेंट्स कॉलेज में लाने पर उन्हें मोटी कमीशन भी देती है।

जांच के बाद बनती कार्रवाई करेंगे: थाना प्रभारी सुरेंदरपाल सिंह

सदर राजपुरा के प्रभारी सुरेंदरपाल सिंह ने कहा कि अार्यन्स कॉलेज के कुछ विद्यार्थी आए थे, कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ ओरिजनल सर्टिफिकेट्स वापस करने को लेकर और जमा करवाई बकाया फीस वापिस न करने की शिकायत दी है। आर्यन्स कॉलेज की मैनेजमेंट से बात करने के बाद जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

मैनेजमेंट पर लगाए सभी आरोप गलत हैं: डायरेक्टर प्रीतपाल सिंह

आर्यन्स कॉलेज के डायरेक्टर प्रीतपाल सिंह सिद्धू ने स्टूडेंट्स की ओर से लगाए सभी आरोप को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट पर लगाए सभी आरोप गलत हैं। फीस वापस लेने को बुलाया था, पर मैनेजमेंट रिफंड चैक से ही करती है। चैक पर अथॉर्टी के साइन नहीं हो पाए।

खबरें और भी हैं...