रजरप्पा मंदिर के एक होटल के सभागार में झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय समिति की बैठक रविवार को हुई। बैठक में प्रदेश से वैश्य मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू एवं संचालन उप-प्रधान महासचिव राजीव राज एवं केंद्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के मुख्य संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू उपस्थित थे। इसमें पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने, शेष बचे 13 वैश्य उपजातियों को भी तत्काल राष्ट्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने, शून्य जिलों में भी एक समान आरक्षण की व्यवस्था लागू करने, सांगठनिक सुदृढ़ीकरण व विस्तार, सिल्ली एवं गोमिया उपचुनाव, आगे की रणनीति व कार्यक्रम आदि मुद्दे रखी गई। इसके तहत आगामी 12 जून को हजारीबाग में तथा 18 जून को मेदिनीनगर में प्रमंडलीय स्तर पर प्रदर्शन व महाधरना कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्यमंत्री के नाम आयुक्त को स्मार-पत्र सौंपा जायेगा। जबकि 1 जुलाई से 3 जुलाई तक राजभवन (रांची) के समक्ष तीन दिवसीय महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद भी सरकार मोर्चा की मांगों पर पहल नहीं करती है तो क्रांति दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में वैश्य क्रांति सम्मेलन का आयोजन कर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की घोषणा की जायेगी।
रजरप्पा मंदिर के समीप झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय समिति की हुई बैठक
बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य।