सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर में शुक्रवार को पूजा करने आए श्रद्धालु बिहार के टेकारी (गया) निवासी अविनाश सिंह (32 वर्ष) पिता सुरेंद्र सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई।
वह पूजा अर्चना के बाद अन्य लोगों के साथ दामोदर नदी में नौका विहार कर रहा था। उसी समय अचानक खून की उल्टी करने लगा। इसके बाद देखते ही देखते दामोदर नदी तट पर ही उसने दम तोड़ दिया। अविनाश सिंह अपने साला सुनील कुमार व सनी कुमार के साथ मां छिन्नमस्तिका मंदिर पूजा-अर्चना करने आया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद रजरप्पा थाना के पुलिस इंस्पेक्टर सच्चिदा प्रसाद सिंह व सअनि अरुण सिंह के साथ सैप के जवान पहुंचे। पुलिस पदाधिकारियों ने शव को कब्जे में कर लिया।