रजरप्पा| बोरोबिंग गांव के समीप छापामारी कर रजरप्पा पुलिस ने शुक्रवार अहले सुबह अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर जब्त किया। ग्रामीणों के अनुसार, अवैध खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से कोयले को ईंट भट्ठा ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।