पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूजा करने आया श्रद्धालु दामोदर नदी में डूबा, मौत

पूजा करने आया श्रद्धालु दामोदर नदी में डूबा, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर के दामोदर नदी में डूबने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु का नाम विवेक कुमार (18 वर्ष) पिता संदीप प्रसाद बताया जाता है। वह बड़गांव चैनपुर का रहने वाला था। घटना मंगलवार अहले सुबह लगभग चार बजे की है। बताया गया कि बड़गांव चैनपुर से विवेक अपने चार पांच साथियों के साथ पूजा - अर्चना के लिए यहां आया था। इस बीच सभी लोग दामोदर नदी में नहाने चले गये। नहाने के क्रम में विवेक का पैर फिसलने से पानी की तेज धार में बह गया। इस बीच इसके साथियों ने हो - हल्ला कर इसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक वह पानी की गहराई में डूब गया। कुछ घंटे बाद युवक के शव को बाहर निकाल कर इसके परिजनों को सौंप दिया गया। उधर मृतक के पिता के द्वारा रजरप्पा थाना में इस संदर्भ में लिखित आवेदन दिया गया है।

खबरें और भी हैं...