पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिव पार्वती की आराधना से मिलती है समृद्धि

शिव-पार्वती की आराधना से मिलती है समृद्धि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारलौंग में बीते रात आयोजित मंडा पर्व के दौरान पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सामाजिक व धार्मिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसे देखने के लिए यहां भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए।

इससे पूर्व, कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो और नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सच्चे मन से शिव पार्वती की आराधना करें तो निश्चित तौर पर शक्ति मिलती है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि धर्म के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास बढ़ा है। इससे पूर्व, 24 घंटे का निर्जला उपवास कर शिवभक्तों ने दहकते अंगारों पर चलकर आस्था व्यक्त किया। भक्तों ने अपनी जीवन में सुख-समृद्धि आने की कामना भी किया। इसके बाद सुबह में भक्तों द्वारा पीठ में कील ठोक कर बनसझूला भी झूले। मौके पर रामगढ़ जिप सदस्य शोभा देवी और आजसू नेता चिंतामणि प्रसाद के अलावे महेश महतो, विनोद कुमार महतो, हीरालाल महतो, पंचेत महतो, मुखलाल महतो मौजूद थे।

मंडा पर्व के दौरान छऊ नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।

बारलौंग में मंडा पर्व के दौरान छऊ कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...