झामुमो प्रत्याशी को जिताने का संकल्प
गोमिया में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव को लेकर जोड़-तोड़ की रणनीति जारी है। मंगलवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए कई दलों के कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता लिया। झामुमो में शामिल होने का कार्यक्रम बबीता देवी के मुरुबंदा स्थित आवास में आयोजित की गई। जिसमें मौजूद पार्टी नेता सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व विधायक ने कहा कि गोमिया के लोग विकास चाहते हैं। एक साजिश के तहत गोमिया में होने वाले विकास को रोका गया है। इसका मुंहतोड़ जवाब इस उपचुनाव में वहां की जनता देगी। इस दौरान पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने गोमिया से झामुमो प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया गया। पार्टी में शामिल होने वालों में गोमिया विस क्षेत्र के ससबेडा पूर्वी और चटनियांबाग़ के मो. कलीम, मो तौफीक, मो. वारिस, मो. मोकिम, मो. कलाम, मो. सलीम, जमाल अंसारी, मो. हसन, जिब्राइल अहमद, मो. मिस्टर, झुट्टू आलम , सरीफुल अंसारी आदि शामिल हैं।