टीसीसी ने फ्रेंड्स टीम को 48 रनों से हराया
रजरप्पा| भुचुंगडीह स्थित सलगा बेड़ा ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में तन्हा क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 108 रन बनाए। इसके बाद जवाबी पारी खेलने उतरी फ्रेंड टीम की टीम मात्र 60 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस प्रकार, तन्हा क्लब ने 48 रनों से जीत दर्ज की। इससे पूर्व, टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा एसटी/एसई मगन मरांडी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संचालन संजय केवट ने की। मौके पर भुचुंगडीह पंचायत के उपमुखिया हुक्कूमनाथ महतो के अलावा संतराम मांझी, दिनेश हंसदा, सरकार मांझी, पुनीत महतो, ज्ञानी महतो, कृष्णदेव महतो, रामदेव मांझी, श्यामसुंदर मरांडी मौजूद थे।