नर्सिंग कोर्स कौशल विकास शिविर 16 से
राजसमंद | राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम की ओर से संचालित हिंदुस्तान लेटैक्स फैमिली प्लानिंग प्रमोशनल ट्रस्ट में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट का निशुल्क कोर्स 16 अप्रैल से करवाया जाएगा। बताया कि कोर्स के लिए 87 दिनों तक उपस्थित रहना अनिवार्य होता है। नर्सिंग कोर्स के लिए 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शुभारंभ राजसमंद जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी सोमवार सुबह 11 बजे करेंगे। सेंटर कांकरोली बस स्टैंड के पास श्रीराम किराणा स्टोर के सामने है।