- Hindi News
- National
- जिलेभर में मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती, हुए कई कार्यक्रम,विभिन्न संगठनों ने निभाई भागीदारी
जिलेभर में मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती, हुए कई कार्यक्रम,विभिन्न संगठनों ने निभाई भागीदारी
राजसमंद। अंबेडकर जयंती पर जिलेभर में रैलियां निकाली गई। इसमें विभिन्न संगठनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
अंबेडकर जयंती पर गूंजे बाबा साहेब के जयकारे, रैली निकाली
राजसमंद| डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति, भीम सेना, राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ सहित हिन्दू संगठनों ने शनिवार को जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में संविधान जागृति यात्रा और स्वाभिमान रैली निकाली। रैली में जिलेभर से आए लोगों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर पुष्पवर्षा की। जिला स्तरीय रैली सुबह नौ बजे से कांकरोली स्थित बालकृष्ण स्टेडियम में एकत्रित होकर संविधान जागृति यात्रा के रूप में स्वाभिमान महारैली शुरू की। रैली में जय भीम जैसे कई गगनभेदी नारे लगाए। मार्ग में जगह-जगह हिन्दू संगठनों सहित विभिन्न संगठनों और ने शीतल जल, फलाहार की व्यवस्था की थी। पुराना बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक संतोष दूरियां, समन्वयक एसएल भाटी, रामलाल रेगर, अनिल जीनगर, मदनलाल रेगर, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, ललित खींची, ईश्वर पहाड़िया, रामलाल मीणा, परसराम पोरवाड़, पीरूलाल खींची, अर्जुनलाल खटीक सहित कई कार्यकर्ता मार्ग में रैली के व्यवस्थित संचालन का जिम्मा संभाल रखे थे। रैली मुखर्जी चौराहा, जलचक्की चौराहा, आवरी माता, पुरानी कलेक्ट्री, कलालवाटी और रेगर मोहल्ला होते हुए सौ फीट रोड स्थित अंबेडकर सर्कल पहुंची। जहां माल्यार्पण की। जयंती को लेकर कई जगह संगोष्ठी भी हुई। इस दौरान अधिवक्ता ललित साहू ने विचार व्यक्त किए। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने डॉ. अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर सर्कल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर संगोष्ठी की। बहुजन समाज पार्टी भीम विधानसभा के नारायण का बीड़ा में रामलाल भाट की अध्यक्षता में जयंती मनाई।
आमेट
देवगढ़