पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाली गोमती मेगा हाईवे के टोल इंचार्ज से मंथली के 40 हजार रुपए लेते चारभुजा एसएचओ को पकड़ा

पाली-गोमती मेगा हाईवे के टोल इंचार्ज से मंथली के 40 हजार रुपए लेते चारभुजा एसएचओ को पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली/राजसमंद | एसीबी पाली के एएसपी कैलाशचंद्र जुगतावत की टीम ने सेामवार शाम को राजसमंद जिले के चारभुजा थाना प्रभारी महेश जोशी को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की यह राशि आरोपी एसएचओ ने पाली-उदयपुर वाया गोमती मेगा हाईवे पर स्थित टोल वसूली करने वाली फर्म के इंचार्ज राजेंद्रसिंह से ली। आरोपी एसएचओ ने मंथली बंधी के रुप में टोल इंचार्ज से पहले 15 हजार रुपए की डिमांड की, लेकिन बाद में मासिक बंधी के रुप में 10 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। एसएचओ महेश जोशी को चारभुजा थाने में लगे हुए 4 माह हुए है, जिसके चलते उसने टोल इंचार्ज से 10 हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से चार माह के 40 हजार रुपए बतौर रिश्वत ली।

खबरें और भी हैं...