पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिरौती वसूलने वाले गिरोह के 5 आरोपी राजसमंद में पकड़े, गुजरात के 3 व्यापारियों को छुड़ाया

फिरौती वसूलने वाले गिरोह के 5 आरोपी राजसमंद में पकड़े, गुजरात के 3 व्यापारियों को छुड़ाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | गुजरात के व्यापारियों का अपहरण कर लाखों की फिरौती वसूलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच जनों को यूपी और राजसमंद पुलिस ने सोमवार दोपहर संयुक्त कार्रवाई कर एक मकान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुजरात के तीन व्यापारियों को भी बदमाशों के चंगुल से मुक्त कराया है। कीमती हीरा और जादुई चश्मा बेचने का झांसा देकर बदमाशों ने इन व्यापारियों का अपहरण किया था। राजसमंद डीएसपी राजेंद्र सिंह राव ने बताया कि भावनगर (गुजरात) के रामजी भाई (32) पुत्र जीनाभाई कोची पटेल, आरिफ (29) पुत्र इकबालभाई गांच्छी, राजकोट (गुजरात) के भावेश (38) पुत्र मनुभाई गिनिया पटेल, दिलीपभाई (45) पुत्र मालदेवभाई अहीर व बहराईज उत्तरप्रदेश निवासी भानूप्रतापसिंह (47) पुत्र मनोहरसिंह चौधरी को गिरफ्तार किया है। इनके चंगुल से बंधक बनाकर रखे तीन व्यापारी कच्छ निवासी प्रोपर्टी डीलर विनोद (39) पुत्र रमेशभाई चुडासमर मोची, इसके पार्टनर बड़ौदा (गुजरात) के इरफान (40) पुत्र तैयब कौची और भावनगर के मिस्त्री सरफराज (34) पुत्र इंतजाब खान को मुक्त कराया है।

यूपी पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए राजसमंद पहुंची थी

खबरें और भी हैं...