पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर भवन का शिलान्यास दूसरे स्थान पर करने पर वाल्मीकि समाज ने जताया विरोध

अंबेडकर भवन का शिलान्यास दूसरे स्थान पर करने पर वाल्मीकि समाज ने जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमेट | अंबेडकर जयंती पर विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ की ओर से वार्ड नंबर 13 में प्रस्तावित स्थान के बजाय दूसरी जगह शिलान्यास का वाल्मीकि समाज ने विरोध किया। इसको लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि वार्ड 13 में बडी संख्या में वाल्मिकी के लोग निवासरत है। उनकी मांग पर नगर पालिका आमेट वाल्मीकि मोहल्ले में सामुदायिक भवन के लिए स्थान का चयन भी किया गया। लेकिन 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड ने वाल्मीकि व दलित समाज की आबादी क्षेत्र से दूर दूसरे मोहल्ले कुंभानगर में अंबेडकर भवन का शिलान्यास कर दिया। जिससे पूरे वार्डवासियों में नगर पालिका व विधायक के प्रति रोष है। ज्ञापन में बताया कि अंबेडकर भवन वाल्मिकी समाज के मोहल्ले में ही बनाने की मांग की। इस दौरान श्रवण कुमार, भरतकुमार, सुरज, ओम प्रकाश, नाथूलाल, सचिन कुमार, सुरेश, विजय, चंदा, भैरूलाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...