लोक अधिकार मंच ने किया वार्डवार कमेटी का गठन
राजसमंद | लोक अधिकार मंच की बैठक आसोटिया गोशाला के पास महादेव मंदिर परिसर में नगर अध्यक्ष हेमंत गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्रसिंह कच्छवाहा, जिला उपाध्यक्ष फतहलाल गुर्जर (अनोखा), केंद्रीय शीर्ष परिषद् के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सनाढ्य अतिथि थे। बैठक में वार्ड- 23 के सदस्यों के साथ सदस्यता अभियान शुरू किया गया। वार्ड-23 की नई वार्ड कमेटी का गठन किया। वार्ड-23 के अध्यक्ष चंचल नंदवाना, उपाध्यक्ष मोहनलाल कुमावत, योगेश गुर्जर, सचिव हरीश कुमावत, संयुक्त सचिव मांगीलाल कुमावत, कोषाध्यक्ष भगवती लाल कुमावत, महिला सचिव शायरी देवी कुमावत, संरक्षक रूपलाल कुमावत, मीठालाल गौड़ को बनाया। इन सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान योगेश गुर्जर, रमा देवी झावड़िया, नवनीत पालीवाल, शैलेंद्र झावड़िया, गोपीदेवी कुमावत, नितिन, र|दीप, पुरूषोत्तम श्रीमाली, मांगीदास, रूपलाल कुमावत, सुनील आदि थे।